जिन्ना प्रकरण को लेकर संघ परिवार एवं पार्टी के कई लोगों का कोपभाजन बनने के बावजूद वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को तूफान खड़ा करने वाली अपनी टिप्पणियों से कोई दुख नहीं है।
आडवाणी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'माई लाइफ माई कंट्री' में जिन्ना प्रकरण, बाबरी मस्जिद विध्वंस, वरिष्ठ सहयोगी अटलबिहारी वाजपेयी से रिश्ते और कई अन्य संवेदनशील विषयों पर चर्चा की गई है। किताब जल्द ही बाजार में बिक्री के उपलब्ध होगी।
|