बराक मिसाइल दलाली सौदे के कथित आरोपी सुरेश नंदा और उसके पुत्र संजीव को केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई की विशेष न्यायाधीश इन्दरमीत कौर कोचर ने अभियुक्तों की जमानत अपील की सुनवाई के बाद इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले ये तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर थे। सीबीआई ने इन्हें हिरासत में रखे जाने की यह कहते हुए माँग की थी कि आरोपियों से पूरी तरह पूछताछ नहीं हो सकी है और सौदे में हुई साजिश के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं का पता लगाने के लिए इन्हें हिरासत में रखे जाने की आवश्यकता है।
|