मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
धरोहर नगरी बनेगी वाराणसी-मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वाराणसी के समग्र विकास की योजनाओं के लिए केन्द्र सरकार के पूरे आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया है, जिसके तहत इस धर्मनगरी में आधुनिक परिवहन प्रणाली की स्थापना की जाएगी तथा इसे धरोहर नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन आज स्थानीय सांसद राजेश मिश्र और अन्य प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान कहा कि वाराणसी के पुरातात्विक महत्व को देखते हुए यहाँ एक आधुनिक परिवहन प्रणाली स्थापित करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि वह आधुनिक परिवहन प्रणाली का एक प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार को भेजे। उन्होंने आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार इस प्रोजेक्ट पर सकारात्मक रुख अपनाएगी।

वाराणसी को धरोहर नगरी के रूप में विकसित करने के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार से आग्रह किया जाएगा कि वह एक धरोहर विकास योजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञ दल गठित करे। इस योजना को जवाहरलाल नेहरू नगर नवीनीकरण मिशन तथा अन्य स्रोतों से धन मुहैया कराया जाएगा।
और भी
अमेरिका से खरीदे पोत में अनियमितता
विदेशी मॉडल का टॉप सरका!
सोनिया गाँधी का चुनाव आयोग को जवाब
चिदम्बरम ने की ऋण राहत की घोषणा
गेट्स फाउंडेशन को इंदिरा गाँधी पुरस्कार
128 वर्षीय व्यक्ति का सफल ऑपरेशन