मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विदेशी मॉडल का टॉप सरका!
PTIPTI
राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में शुक्रवार को फैशन शो के दौरान लोग उस समय हक्के-बक्के रह गए, जब रैंप पर कैटवॉक करते समय एक विदेशी मॉडल का टॉप अचानक बदन से सरक गया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 'विल्स लाइफ स्टाइल फैशन वीक' का आयोजन किया जा रहा है और शुक्रवार को उसका तीसरा दिन था।

यह घटना उस समय घटित हुई, जब बेल्जियम की मॉडल डेबी ‍डिजाइनर राजेश प्रतापसिंह के परिधान पहनकर रैंप पर उतरी थी। यह मॉडल बड़े ही आत्मविश्वास के साथ रैंप पर कैटवॉक कर रही थी, जैसे ही वह रैंप के बीचोबीच पहुँची, उसके शरीर से टॉप सरक गया और मॉडल के शरीर का ऊपरी हिस्सा लगभग निर्वस्त्र हो गया।

इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते इस विदेशी मॉडल ने अपने उरोजों को हाथों से ढँका और टॉप को फिर से ठीक कर लिया। हालाँकि उसके चेहरे के भावों से लग रहा था कि वह इस स्थिति के लिए पहले से तैयार थी।

बताया जाता है कि जिस समय डेबी राजेश प्रतापसिंह के परिधानों को रैंप पर प्रदर्शित कर रही थी, उस समय सिंह फैशन शो में मौजूद नहीं थे। बाद मेमॉडटीवचैनबतायि कभी-कभऐसजातहै

यह पहला मौका नहीं जब किसी मॉडल के शरीर से कपड़े सरके हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में मुंबई फैशन वीक के दौरान एक मॉडल का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह निर्वस्त्र हो गया था। उस समय हिदायत भी गई थी कि इस तरह की घटनाएँ दोहराई न जाएँ।
और भी
सोनिया गाँधी का चुनाव आयोग को जवाब
चिदम्बरम ने की ऋण राहत की घोषणा
गेट्स फाउंडेशन को इंदिरा गाँधी पुरस्कार
128 वर्षीय व्यक्ति का सफल ऑपरेशन
चिदंबरम ने लिया बॉलीवुड का सहारा
'कांग्रेसी गाँधी परिवार के गुलाम'