शांति निशस्त्रीकरण और विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए बिल व मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को इंदिरा गाँधी पुरस्कार के लिए चुना गया है। फाउंडेशन को यह पुरस्कार 2007 के लिए पूरे विश्व में किए गए कार्यों के लिए कार्यों के लिए दिया गया और बीमारी तथा खराब स्वास्थ्य की समस्याओं से लड़ने में तीसरी दुनिया की मदद के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इंदिरा गाँधी स्मारक न्यास की सचिव सुमन दुबे ने कहा कि यह पुरस्कार इस साल नवंबर में नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।
|