वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने संप्रग सरकार के साम्प्रदायिकता का कार्ड खेलने के विपक्ष के आरोपों को कुंद करने के लिए शुक्रवार को बॉलीवुड शाहरुख खान और सैफ अली खान का सहारा लिया।
चिदंबरम ने लोकसभा में इस साल के आम बजट पर हुई चर्चा के उत्तर में कहा कि बॉलीवुड भारत और भारत के बाहर भारतवंशियों को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा और इस बॉलीवुड पर शाहरुख खान तथा सैफ अली खान जैसे लोग छाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इसकी वजह से बॉलीवुड को कोई साम्प्रदायिक नहीं मानता, लेकिन जब वह विकास के दौड़ में पिछड़ गए अल्पसंख्यकों के कल्याण की योजना लाते हैं तो साम्प्रदायिक बजट लाने का आरोप लगाया जाता है।
|