मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रिया को पैतृक गाँव की आई याद
कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त ने शुक्रवार को वजीराबाद स्थित जगतपुर गाँव में महिलाओं और बालिकाओं के साथ करीब एक घंटा बिताया।

प्रिया दत्त ग्रामीण कन्याओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने वाले संस्थान अमनउदय पहुँची थी। वहाँ मोमबत्ती बनाने, कम्प्यूटर चलाने से लेकर टेलरिंग की ट्रेनिंग दी जाती है।

प्रिया दत्त से स्थानीय महिलाओं और लड़कियों ने उनसे उनके पिता और पूर्व सांसद सुनील दत्त के जीवन से जुड़े तमाम सवाल किए। उन्होंने कहा कि उन्हें यहाँ आकर अपार प्रसन्नता हो रही है कि यहाँ उनसे उनके भाई बॉलीवुड स्टार संजय दत्त से अधिक पिता के बारे में लोग जानते है।

प्रिया दत्त ने यह भी कहा कि उन्हें इस गाँव में आकर अपने हरियाणा के यमुनानगर स्थित पैतृक गाँव की मिट्टी की याद ताजा हो गई। दोनों ही जगहों का माहौल एक जैसा है।

अमनउदय की प्रभारी डॉ. अरणा मुकिम ने बताया कि यहाँ उन कन्याओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र चला रहे है, जो विभिन्न कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती है।
और भी
सूदखोरों से मु‍क्त होंगे किसान
पोत खरीदी में हुई अनियमितता का खुलासा
माकपाई आतंक के आगे नहीं झुकेंगे-भागवत
माया है अरबपतियों की सूची-अंबानी
जनरल कपूर पर अब कैग की गाज
हाजियों को मिलेगा आब-ए-जमजम-प्रणब