मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माकपाई आतंक के आगे नहीं झुकेंगे-भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर केरल के कन्नूर में फासिस्ट और स्टालिनवादी तानाशाही थोपने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि संघ हिंसा की राजनीति के सामने नहीं झुकेगा।

संघ के सरकार्यवाहक मोहन भागवत ने कन्नूर में भाकपा और संघ के स्वयंसेवकों के बीच जारी हिंसा पर जारी एक बयान में कहा कि केरल में जब भी कम्युनिस्टों की सरकार बनती है माकपा कार्यकर्ता संघ के खिलाफ हिंसा की मुहिम छेड़ देते है। उन्होंने कहा कि चालू मार्च महीने में अब तक संघ के पाँच कार्यकर्ताओं की हत्या की गयी तथा 40 घरों को जला दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कन्नूर सहित केरल में संघ के बढ़ते काम से बौखला कर माकपा कार्यकर्ता सरकारी संरक्षण में हिंसा का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि माकपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैए का शिकार केवल संघ ही नहीं अन्य राजनीतिक दल भी बने है। उन्होंने कहा कि वाम सरकार कर्त्तव्यपरायण पुलिस अधिकारियों का तबादला कर देती है।

संघ नेता ने कहा कि कन्नूर में पिछले 30 वर्षो से जारी हिंसा को रोकने के लिए संघ नेताओं दत्तोपंत थेंगड़ी एवं पी. परमेश्वरन् तथा माकपा नेताओं ईएमएस नम्बूदरीपाद एवं पी राममूर्ति के बीच पूर्व में सहमति बनी थी, लेकिन माकपा कार्यकर्ताओं ने इस सहमति का उल्लंघन करते हुए संघ के स्वयंसेवकों पर हमले जारी रखे। कई स्थानों पर संघ की शाखाओं पर अघोषित प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि माकपा के हिंसक हथकंडों के बावजूद संघ केरल में अपना सांगठनिक काम जारी रखेगा तथा देश भर के स्वयंसेवक केरल में अपने सहयोगियों के साथ एकजुट रहेंगे।
और भी
माया है अरबपतियों की सूची-अंबानी
जनरल कपूर पर अब कैग की गाज
हाजियों को मिलेगा आब-ए-जमजम-प्रणब
महँगाई के पीछे बाहरी कारण-वित्तमंत्री
गुलजार, धर्मेन्द्र, ऋषि कपूर सम्मानित
भजनलाल के बेटे का लोकसभा से इस्तीफा