मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भजनलाल के बेटे का लोकसभा से इस्तीफा
निलंबित कांग्रेस सांसद और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा के बाहर कहा कि उन्होंने उनकी हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) के समर्थक दो विधायकों धर्मपाल मलिक और राकेश कम्बोज की हरियाणा विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में लोकसभा से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा- मैंने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को भेज दिया है। बिश्नोई ने कहा कि वह अब भिवानी संसदीय उपचुनाव में फिर से जनादेश हासिल करेंगे, जहाँ से वे पिछला लोकसभा चुनाव जीते थे।
और भी
रिचर्ड गेर के खिलाफ मामला बंद
19 लाख डी-मेट खाते सील
मनमोहनसिंह काशी विश्वनाथ मंदिर में
क्लिंटन का भारत को आश्वासन
अध्‍यक्ष के रूप में सोनिया के 10 साल पूरे
प्रधानमंत्री को बीएचयू में डीलिट की उपाधि