मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करार किसी भी सरकार के साथ-बाउचर
अमेरिका के सहायक विदेशमंत्री रिचर्ड बाउचर ने विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी के विचारों से असहमति जताते हुए कहा है कि उनका देश विधिवत स्थापित किसी भी सरकार के साथ असैन्य परमाणु समझौता कर सकता है।

मुखर्जी ने कुछ दिनों पूर्व कहा था कि अल्पसंख्यक सरकार, असैन्य परमाणु समझौते जैसे महत्वपूर्ण करार पर हस्ताक्षर नहीं कर सकती।

बाउचर ने साप्ताहिक पत्रिका 'आउट लुक' को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि यह किसी नजीर से जुड़ा हुआ मामला नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या बुश प्रशासन अल्पसंख्यक सरकार द्वारा करार पर हस्ताक्षर किए जाने को स्वीकार करेगा। बाउचर ने कहा कि विधिवत स्थापित सरकार के साथ हम करार पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यहाँ तक कि अल्पसंख्यक या कामचलाऊ सरकार में भी भेद नहीं करेगी। बाउचर ने कहा कि अमेरिकी सरकार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित करने का प्रयास नहीं कर रही है, लेकिन हम चाहते हैं लोगों को हमारे लिए इसके सही समय की जानकारी हो।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस से इसे जुलाई तक दे देने का समय मिला है, इसका मतलब इसे जून में देना होगा। यह पूछे जाने पर कि बुश सरकार के अंतिम दिनों में इस समझौते पर हस्ताक्षर होने से क्या होगा, बाउचर ने कहा कि मैं नहीं जानता।
और भी
रेलवे के निजीकरण के प्रयास का विरोध
हवाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
कर्ज माफी वित्तमंत्री का भ्रमजाल-विपक्ष
प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएँ-भाकपा
नौसेना के लिए विमानों की आवश्यकता
यंग लीडर्स में 17 भारतीय