मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रेलवे के निजीकरण के प्रयास का विरोध
इंडियन नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे मेन (एनएफआईआर) के 25वें राष्ट्रीय अधिवेशन में यहाँ जुटे हजारों कर्मचारियों ने रेलवे के निजीकरण करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए इसका कड़ा विरोध किया है।

रेल कर्मचारियों का तीन दिवसीय अधिवेशन गुरुवार को यहाँ सम्पन्न हुआ। इसमें पाँच हजार से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

अधिवेशन में भारतीय रेलवे का निजीकरण करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए सरकार को चेतावनी दी गई कि रेलवे में ठेकेदारी प्रथा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, रेल प्रशासन ने यदि इस दिशा में कोई पहल नहीं की और निजीकरण को बढ़ावा दिया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

अधिवेशन में रेलवे कालोनियों की दशा सुधारने, नए मकान बनाने और कालोनियाँ का बेहतर रखरखाव करने की भी माँग की गई। आज महिला प्रतिनिधियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया था, जिसमें पाँच सौ महिलाओं ने भाग लिया।
और भी
हवाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
कर्ज माफी वित्तमंत्री का भ्रमजाल-विपक्ष
प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएँ-भाकपा
नौसेना के लिए विमानों की आवश्यकता
यंग लीडर्स में 17 भारतीय
चुनाव बाद आवश्‍यक तीसरा मोर्चा-देवेगोड़ा