मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हवाई अड्‍डा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के हड़ताली कर्मचारियों ने गुरुवार शाम नागर विमानन मंत्रालय के इस आश्वासन के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया कि देश में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डों के निर्माण के बावजूद मौजूदा हवाई अड्डों को बंद नहीं किया जाएगा।

हड़ताली कर्मचारियों के नेताओं ने यहाँ बताया कि हवाई अड्डा प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन और नागर विमानन मंत्रालय के बीच बातचीत जारी रहेगी, लेकिन यदि सरकार ने इस वर्ष 31 मई तक स्थिति स्पष्ट नहीं की तो हडताल फिर शुरू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि ये कर्मचारी मंगलवार अर्धरात्रि से ही हड़ताल पर थे, हालाँकि इस हड़ताल से विमान सेवाओं के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन अन्य सेवाएँ प्रभावित हुई थी।
और भी
कर्ज माफी वित्तमंत्री का भ्रमजाल-विपक्ष
प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएँ-भाकपा
नौसेना के लिए विमानों की आवश्यकता
यंग लीडर्स में 17 भारतीय
चुनाव बाद आवश्‍यक तीसरा मोर्चा-देवेगोड़ा
ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम नहीं मिला-भारत