मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यंग लीडर्स में 17 भारतीय
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने इस साल के लिए यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची जारी की है। इसमें सुश्री बरखा दत्त, जेह वाडिया, विक्रम अकुला, सबीर भाटिया, एआर रहमान और अनुष्का शंकर समेत 17 भारतीयों के नाम हैं। सूची में 65 देशों से 40 या इससे कम उम्र के 245 प्रमुख कार्यकारी, लोकप्रिय हस्तियाँ और बुद्धिजीवी शामिल किए गए हैं।

डब्ल्यूईएफ हर साल व्यावसायिक दक्षता, समाज के प्रति प्रतिबद्धता और भावी दुनिया को आकार देने में योगदान के आधार पर पूरी दुनिया से यंग लीडर्स का चयन करता है। ये युवा व्यापार और राजनीतिक समेत जीवन के सभी क्षेत्रों से होते हैं।

चीन से पीछे : सूची में चीन के 31 यंग ग्लोबल लीडर्स चुने गए हैं, जबकि भारत के 17 ही हैं।

ये हैं भारत के हीरे :
1.विक्रम अकुला (सीईओ एसकेएस माइक्रोफाइनेंस)
2.सबीर भाटिया (चेयरमैन, भाटिया इंटरप्राइजेस)
3.अनुराग बेहार (एमडी, विप्रो इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग)
4.बरखा दत्त (सीनियर एडियर, एनडीटीवी)
5.सुहास गोपीनाथ (सीईओ ग्लोबल्स आईटीईएस)
6.सीवी मधुकर (निदेशक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च)
7.संदीप पारेख (कार्यकारी निदेशक, सेबी)
8.सचिन पायलट (सांसद)
9.मेहर पदमजी (चेयरपर्सन, थर्मेक्स लि.)
10.रातुल पुरी (कार्यकारी निदेशक, मोजेर बेयर इंडिया)
11.एआर रहमान (संगीत निदेशक)
12.त्रिलोचन शास्त्री (संस्थापक, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म सेंटर फॉर कलेक्टिव डेवलपमेंट)
13.अनुष्का शंकर (सितार वादिका)
14.पूजा शेट्टी (निदेशक एडलैब्स फिल्म्स)
15.जोसेफ सिजलमैन (संस्थापक, पेट्रो टाइगर)
16.पिया सिंह (एमडी, डीएलएफ यूनिवर्सल रिटैल)
17.जेह वाडिया (चेयरमैन, वाडिया समूह)
और भी
चुनाव बाद आवश्‍यक तीसरा मोर्चा-देवेगोड़ा
ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम नहीं मिला-भारत
बेहतर खेल नीति से मिलेगा स्वर्ण
सालाना आयोजन नहीं है ऋण माफी-पवार
भारत और बांग्लादेश के बीच वीजा समाप्त हो
शाहरुख खान दूसरे नंबर पर-आमिर