मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत और बांग्लादेश के बीच वीजा समाप्त हो
बांग्लादेश के पूर्व विदेश सचिव फारूक सोभन ने भारत और बांग्लादेश के बीच आवाजाही को और अधिक सुगम बनाने खासकर पूर्वोत्तर के लिए दोनों देशों के बीच वीजा प्रक्रिया समाप्त करने की अपील की है।

मोहम्मद सोभन ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से दोनों देशों के संबंधों की बढ़ती महत्ता के मद्देनजर विशेष रूप से बांग्लादेके लिए एक विदेश राज्यमंत्री नियुक्त करने का आग्रह किया।

उन्होंने 'भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध भूत, वर्तमान और भविष्य' विषय पर बुधवार को यहाँ आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री से कहा कि विदेश मंत्रालय में दो मंत्री हैं। आपको बांग्लादेश के लिए एक और विदेश राज्यमंत्री की आवश्यकता है। संगोष्ठी की अध्यक्षता बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त वीणा सिकरी ने की।

मोहम्मद सोभन ने कहा कि दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने पिछले छह महीने में कम से कम छह बार बैठकें की और इस दौरान यह महसूस किया गया कि इस अवधि में दोनों देशों के बीच नए और बेहतर संबंध स्थापित हुए हैं।
और भी
शाहरुख खान दूसरे नंबर पर-आमिर
सेना में 13924 अधिकारियों की कमी
देश में 32 आतंकवादी संगठन सक्रिय
समाजवादी पार्टी के श्रीराम!
सरकार महँगाई रोकने में नाकाम-विपक्ष
उग्रवादी हिंसा में 1415 लोग मरे