मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेना में 13924 अधिकारियों की कमी
सरकार ने बताया कि सेना के तीनों अंगों में कुल 13 हजार 924 अधिकारियों की कमी है।

जया बच्चन के प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षामंत्री एके एंटनी ने राज्यसभा में बताया कि थलसेना में सर्वाधिक 11 हजार 153 अधिकारियों की कमी है, जबकि नौसेना और वायुसेना में यह संख्या क्रमश: 1403 और 1368 है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों की कमी अलग-अलग संख्या में लंबे समय से बनी हुई है। सशस्त्र सेना में अधिकारी रैंक से निचले कर्मियों की संख्या में कोई कमी नही है।

उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेनाओं ने चुनौतीपूर्ण और संतोषप्रद करियर अपनाने के लाभों के संबंध में युवाओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए प्रचार अभियान चलाए गए हैं।

एंटनी ने बताया कि रक्षा सेवा में अधिकारियों की कमी अधिकांशत: सामाजिक और आर्थिक परिवेश में बदलाव और इसके परिणामस्वरूप अन्य क्षेत्रों में बेहतर रोजगार अवसरों, रक्षा सेनाओं के लिए अपेक्षित कड़ी चयन प्रक्रियाओं तथा सेवा शर्तों के कारण है।
और भी
देश में 32 आतंकवादी संगठन सक्रिय
समाजवादी पार्टी के श्रीराम!
सरकार महँगाई रोकने में नाकाम-विपक्ष
उग्रवादी हिंसा में 1415 लोग मरे
रेलवे को नंबर एक बनाएँगे-लालू
अब निशाने पर जसवंतसिंह