मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरकार महँगाई रोकने में नाकाम-विपक्ष
विपक्ष ने बुधवार को लोकसभा में सरकार पर महँगाई रोकने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी गलत नीतियों के कारण अमीर-गरीब की खाई तेजी से बढ़ रही है तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है।

अगले वित्त वर्ष के बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार पर आम आदमी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उसका आरोप था कि सरकार ने जानबूझकर महँगाई बढ़ने दी, जिससे पिछले चार वर्ष में रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें 20 से लेकर 200 प्रतिशत तक बढ़ी हैं।

भाजपा के विजय कुमार मल्होत्रा ने चर्चा शुरू करते हुए बजट को विकास और प्रगति विरोधी बताया और कहा कि इससे महँगाई और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने आँकड़ों की बाजीगरी और कुछ लोकलुभावन घोषणाएँ कर बजट के असली चेहरे को छिपाने की कोशिश की है।

उन्होंने बजट का संप्रदायीकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के आधार धन का आवंटन देश के विभाजन से पहले की स्थिति की याद दिलाता है।
और भी
उग्रवादी हिंसा में 1415 लोग मरे
रेलवे को नंबर एक बनाएँगे-लालू
अब निशाने पर जसवंतसिंह
कर्ज माफी के लिए 10000 करोड़
पटेल के बयान पर बिफरे वामपंथी
विमान सेवा बेअसर, हड़ताल जारी