मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रेलवे को नंबर एक बनाएँगे-लालू
भारतीय रेलवे को दुनिया की नंबर एक रेलवे बनाने का संकल्प दोहराते हुए रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने लुधियाना से कोलकाता तथा दिल्ली से मुंबई माल ढुलाई रेल गलियारों का निर्माण पाँच वर्ष में पूरा करने तथा रेल बजट में प्रस्तावित नई गाड़ियाँ वित्तीय वर्ष 2008-09 में ही शुरू करने की बुधवार को घोषणा की।

यादव ने राज्यसभा में रेल बजट 2008-09 पर चर्चा का उत्तर देते हुए वैष्णो देवी के भक्तों की मुराद पूरी करते हुए लखनऊ से जम्मू के बीच विशेष ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया।

रेलमंत्री के उत्तर के बाद सदन द्वारा लेखानुदान संबंधी विनियोग विधेयक लोकसभा को लौटाए जाने के साथ ही रेल बजट को संसद की मंजूरी मिल गई।
और भी
अब निशाने पर जसवंतसिंह
कर्ज माफी के लिए 10000 करोड़
पटेल के बयान पर बिफरे वामपंथी
विमान सेवा बेअसर, हड़ताल जारी
सभरवाल मामला नागपुर स्थानांतरित
नगालैंड से राष्ट्रपति शासन हटेगा