मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत रत्न के लिए 99 नामों की सिफारिश
यूँ तो पिछले साल किसी को भारत रत्न से नहीं नवाजा गया, जबकि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए 99 लोगों की सिफारिश की गई थी। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी, राजद प्रमुख लालूप्रसाद, सपा प्रमुख मुलायमसिंह यादव जैसे नेताओं के अलावा बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और चर्चित चित्रकार एमएफ हुसैन आदि हस्तियों के नाम शामिल थे।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री माणिक राव एच गावित ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि वर्ष 2007 के दौरान भारत रत्न के लिए कुल 99 लोगों के नामों की सिफारिश सरकार को मिली। यह संख्या पिछले तीन साल में सर्वाधिक है।

गौरतलब है कि पिछले पाँच वर्षों से किसी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित नहीं किया गया है। अंतिम बार 2002 में मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान और गायिका लता मंगेशकर को भारत रत्न से नवाजा गया था।

मोहनसिंह और विजय कुमार मलहोत्रा के द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में गृहराज्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2007 के लिए भारत रत्न देने की जिन लोगों की नामों की सिफारिश की गई उनमें उपरोक्त नामों के अलावा बाबू जगजीवन राम, शहीद भगतसिंह, वंशीलाल चौधरी चरण सिंह, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, कांशी राम, खुशवंतसिंह, मोहम्मद रफी, सुनीता विलियम्स के नाम शामिल हैं।
और भी
फँस सकते हैं हजारों विमान यात्री
लोकसभा में परिसीमन विधेयक पारित
मल्लपेरियार बाँध पर याचिका खारिज
सामाजिक तनाव से केंद्र चिंतित
कर्नाटक बजट के बहाने लोकतंत्र की चिंता
नौकरी देने में भारतीय कंपनियाँ आगे