मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब दीपिका पिलाएँगी पेप्सी
गर्मी की शुरुआत के मद्देनजर अपने नए प्रचार अभियान में पेय बनाने वाली प्रमुख कंपनी पेप्सीको ने ब्रांड एंबेसेडर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को छोड़ दिया है।

उद्योग सूत्रों के मुताबिक पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का अनुबंध कुछ महीने पहले खत्म हो गया है और पेप्सीको ने इसका नवीकरण नहीं करने का निर्णय किया है।

मॉडल से अभिनेत्री बनी दीपिका ने प्रियंका की जगह ली है, जिन्होंने पेप्सीको के साथ 2005 में समझौता किया था। प्रियंका करीना कपूर के साथ टेलीविजन विज्ञापन में आती थीं जिसका निर्देशन फराह खान ने किया था।

संपर्क करने पर पेप्सी के अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
और भी
भारत 'गोर्शकोव' की कीमत बढ़ाने को राजी
महज दिखावा कर रहे हैं लालू
एटीएम कार्डधारकों के लिए खुशखबरी
एटमी करार पर नहीं बदलेंगे रुख-करात
महिलाओं के प्रति बढ़ रहे हैं अपराध
बहन ने खोली भाई के दावे की पोल!