मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत 'गोर्शकोव' की कीमत बढ़ाने को राजी
रूसी विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव की कीमत बढ़ाने पर भारत राजी हो गया है और सरकार ने मूल्य वृद्धि तय करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है।

नौसेना प्रमुख सुरीश मेहता ने मंगलवार को कहा कि कीमत में कुछ बढ़ोतरी की जाएगी। हमें ज्यादा रकम देनी होगी और करार के हिसाब से जो भी रकम बकाया होगी दी जाएगी। गौरतलब है कि उन्होंने पहले मूल्य वृद्धि पर रूस से किसी भी बातचीत का विरोध किया था।

मेहता की टिप्पणी संसद में रक्षा मंत्री एके एंटनी के बयान के संदर्भ में काफी मायने रखती है। एंटनी ने कहा था कि रूस ने इस विमानवाहक पोत पर जिन अतिरिक्त कार्यों के बारे में बात की है उनके पहलुओं पर विशेषज्ञ समिति ने विचार विमर्श किया है।

एंटनी ने लोकसभा में कहा था कि अतिरिक्त कार्यों के दायरे और जरूरत की जाँच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नौसेना प्रमुख ने बराक एंटी मिसाइल सिस्टम के बारे में कहा कि नौसेना को और बराक की जरूरत है, लेकिन फिलहाल उसके पास पर्याप्त भंडार है।

भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री सहयोग के बाबत बातचीत के बारे में मेहता ने कहा कि वह ठीक चल रही है और विश्वास बहाली कदम सकारात्मक तरीके से बढ़ रहे हैं, जो भी बाधाएँ होंगी होंगी उन्हें हम धीरे-धीरे दूर करेंगी।

दोनों देशों के बीच हॉटलाइन स्थापित होने के बाद जब्त नौकाओं की संख्या में तेज गिरावट आई है।
नौसेना प्रमुख सेतुसमुद्रम शिपिंग केनाल प्रोजेक्ट के बाबत कहा कि नौसेना को उससे कोई समस्या नहीं है।

मेहता ने कहा कि परियोजना पर काम चल रहा है। परियोजना से पूर्व से पश्चिम और पश्चिम से पूर्व आने-जाने में आसानी होगी और समय भी कम लगेगा।

नौसेना उपप्रमुख एवं भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक आरएफ कांट्रैक्टर ने बताया कि तटरक्षक बल और पाकिस्तान की मैरीटाइम सिक्यूरिटी एजेंसी में रोज बातचीत हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समुद्र काफी विशाल है इसलिए हमें तलाशी और बचाव अभियान में एक दूसरे के बेहतरीन तौर-तरीके सीखना चाहिए।
और भी
महज दिखावा कर रहे हैं लालू
एटीएम कार्डधारकों के लिए खुशखबरी
एटमी करार पर नहीं बदलेंगे रुख-करात
महिलाओं के प्रति बढ़ रहे हैं अपराध
बहन ने खोली भाई के दावे की पोल!
‍किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम