एटीएम कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने नकद निकासी को छोड़ अन्य किसी भी उद्देश्य से कैश वेंडिंग मशीनों के इस्तेमाल पर लगने वाले सभी शुल्क समाप्त कर दिए।
नकद निकासी पर भी शुल्क को एक अप्रैल 2009 से समाप्त करने का प्रस्ताव है। बैंकों को हालाँकि एटीएम से क्रेडिट कार्ड के जरिये या विदेश स्थित एटीएम से धन निकासी का शुल्क तय करने की स्वतंत्रता होगी।
एटीएम सेवाएँ अब मुफ्त हो गई हैं, क्योंकि रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से बैलेंस जानकारी सहित सभी सेवाओं पर सभी तरह के शुल्क तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के लिए कहा है।
इसका मतलब होगा कि एटीएम कार्डधारक एक अप्रैल 2009 से देश के किसी भी कोने में किसी भी बैंक से मुफ्त में धन निकासी कर सकेगा।
|