भारत में बढ़ते विरोध के बाद गूगल.कॉम यूट्यूब ने इंटरनेट से दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का अश्लील वीडियो और उनके खिलाफ इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा के अंशों को हटा दिया है।
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने गूगल.कॉम यूट्यूब के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस की साइबर शाखा को मामले की जाँच के आदेश दिए थे।
याचिकाकर्ता ने बताया कि गूगल ने भारत में बढ़ते विरोध के बाद इंटरनेट से इंदिरा गाँधी का अश्लील वीडियो हटा दिया है।
|