मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माकपा मुख्यालय पर हमला, 8 जख्‍मी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को माकपा के मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें आठ लोगों के घायल होने की खबर है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी के एके गोपालन भवन स्थित माकपा मुख्यालय पर सुबह 11 बजे उस वक्त हमला किया, जब पार्टी की सर्वोच्च इकाई केंद्रीय समिति की बैठक चल रही थी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय समिति की बैठक पिछले तीन दिनों से चल रही है।

सूत्रों ने बताया कि संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। इस हमले में माकपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के सचिव योगेन्द्र शर्मा और केंद्रीय समिति के सदस्य पुष्पेन्द्र सहित आठ व्यक्तियों के घायल होने की खबर है। आठों को अस्पताल ले जाया गया है। हमले के दौरान मौके पर मौजूद कुछ पत्रकारों को चोटें भी आई हैं।

सूत्रों के अनुसार जब हमलावर पथराव और तोड़फोड़ कर रहे थे, उस वक्त वहाँ पुलिस भी मौजूद थी। इस घटना को केरल के कन्नूर जिले में भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है।
और भी
बकवास हैं सास-बहू के धारावाहिक- प्रीति जिंटा
लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ आरोप तय
जेट की उड़ान बर्लिन-बार्सिलोना के लिए
शस्त्र व्यापारी सुरेश नंदा गिरफ्तार
श्रीलंका ने 47 मछुआरों को छोड़ा
निजी सुरक्षा उद्योग देगा 10 लाख नौकरियाँ