मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किसानों के लिए दक्षेस मंच
कृषि क्षेत्र की मंद उत्पादकता के कारण दक्षेस देशों ने किसानों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एक मंच का गठन करने पर सहमति व्यक्त की है, ताकि क्षेत्रीय उत्पादन बढ़ाया जा सके।

दक्षेस देशों के 'गरीबी और भूख को मिटाने के लिए विज्ञान पर आधारित कृषि में बदलाव' विषय पर आयोजित सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश प्रभु ने बताया कि दक्षेस देशों में किसानों के लिए एक दक्षिण-एशियाई मंच और सहकारी संस्थाएँ गठित की जाएगी। इस मंच पर किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएँगे।

प्रभु ने बताया कि मंच की प्रबंध समिति में प्रत्येक दक्षेस देश के दो प्रतिनिधि शामिल किए जाएँगे और इसकी पहली बैठक सितंबर में पाकिस्तान में होगी, जिसमें आगे की रणनीति के बारे में फैसला किया जाएगा।
और भी
थलसेना अध्यक्ष पोलैंड व बेलारूस जाएँगे
राहुल ने की युवा शक्ति की हिमायत
किसान मामले में कांग्रेस जिम्मेवार-राजनाथ
जासूसों के लिए बेहतर उपाय हो-कश्मीरसिंह
फौज में सब बराबर-रक्षामंत्री
मिग-29 मामले में झुका रूस