थलसेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर दस मार्च से पोलैंड और बेलारूस के पाँच दिवसीय यात्रा पर यहाँ से रवाना होंगे।
जनरल कपूर की यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत बनाना है। अपनी यात्रा के दौरान कपूर दोनों मुल्कों के वरिष्ठ सैन्य और रक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर रक्षा संबंधों को मजबूत करने के बारे में बातचीत करेंगे।
रक्षा मंत्रालय द्वारा कल जारी बयान में कहा गया है कि भारत का पोलैंड और बेलारूस के साथ अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं और जनरल कपूर की यात्रा से मौजूदा रक्षा संबंध को और बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अपनी पोलैंड यात्रा के दौरान जनरल कपूर के वहाँ की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, सेना के मुख्यालय और आपरेशनल ईकाई में भी जाने का कार्यक्रम है। बेलारूस में जनरल कपूर कई ऐतिहासिक युद्धों के गवाह रहे मीर कास्टल स्मारक के अलावा वहाँ की रक्षा अनुसंधान सुविधाओं और सैन्य अकादमी की भी यात्रा करेंगे।
|