मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रामसेतु पर 15 अप्रैल को सुनवाई
उच्चतम न्यायालय रामसेतु मामले पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

दरअसल रामसेतु मुद्दे पर केन्द्र सरकार के छह पेज वाले हलफनामे का जवाब देने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी और अन्य याचिकाकर्ताओं ने थोड़ा और समय माँगा था, जिसे उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को स्वीकारते हुए अगली सुनवाई की तारीख 15 अप्रैल तय की।

मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ को डॉ. स्वामी ने बताया कि उन्हें हलफनामे की प्रति कल ही मिली और इसका जवाब देने के लिए उन्हें कुछ समय दिया जाए।

गौरतलब है कि अपने हलफनामे में केन्द्र सरकार ने कहा था कि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि रामसेतु मानव निर्मित है।

केन्द्र सरकार ने इस बात का फैसला उच्चतम न्यायालय पर छोड़ दिया है क्या रामसेतु मानव निर्मित है अथवा प्राकृतिक तरीके से अस्तित्व में आई कोई संरचना है।
और भी
हमने किसानों का बोझ हटाया-मनमोहन
गाँधी की प्रतिमा नहीं..!
बराक मामले में पूर्व नौसेनाध्यक्ष से पूछताछ
संसद परिसर में लगेगी भगतसिंह प्रतिमा
भारतीय नक्शे का गलत चित्रण रोकें-सोमनाथ
फिलिस्तीन में हिंसा अस्वीकार्य-भारत