मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बराक मामले में पूर्व नौसेनाध्यक्ष से पूछताछ
सीबीआई ने राजग सरकार के कार्यकाल में इसराइल से सात बराक मिसाइल प्रणालियों की खरीद में कथित अनियमितताओं के संबंध में मंगलवार को पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार से पूछताछ की।

कुमार के बाद पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस और तत्कालीन समता पार्टी अध्यक्ष जया जेटली से पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने कुमार से उनके नोएडा आवास पर पूछताछ की। कुमार 29 दिसंबर 2001 को नौसेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

सीबीआई के अधिकारियों ने रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआडीओ) के विरोध के बावजूद बराक मिसाइल प्रणाली खरीदे जाने के संबंध में पूछताछ की।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने पूर्व नौसेना प्रमुख से फर्नांडिस के घर में बिचौलियों की कथित उपस्थिति के बारे में भी पूछताछ की। इसके अलावा यह भी पूछताछ की गई कि क्या इसराइल से मिसाइलों की खरीद कुछ कंपनियों या लोगों को फायदा पहुँचाने के लिए की गई थी। पूर्व नौसेना प्रमुख से संपर्क करने के प्रयास सफल नहीं हो सके।
और भी
संसद परिसर में लगेगी भगतसिंह प्रतिमा
भारतीय नक्शे का गलत चित्रण रोकें-सोमनाथ
फिलिस्तीन में हिंसा अस्वीकार्य-भारत
सोनिया के महिमामंडन पर नोकझोंक
आयोग ने दिए कर्नाटक में चुनाव के संकेत
युद्धबंदियों के परिजनों को बँधी आस