मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फिलिस्तीन में हिंसा अस्वीकार्य-भारत
भारत ने फिलिस्तीन में हिंसा को अस्वीकार्य बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान करते हुए मंलवार को कहा है कि विवाद को समाप्त करने के लिए बातचीत का रास्ता बंद नहीं होना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहाँ बताया कि विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने जिनेवा में मानवाधिकार परिषद की उच्च स्तरीय समिति के सातवें सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि अधिकृत फिलिस्तीन में लगातार हो रही हिंसा की वारदातें चिंता का विषय हैं।

उन्होंने इसराइली सेना द्वारा बदले की भावना से की गई कार्रवाई सहित हाल ही में हुई हिंसक गतिविधियों को अस्वीकार्य करार दिया है। इसराइली सैनिकों की कार्रवाई में असाधारण हिंसा हुई है, जिसमें कई बच्चे भी मारे गए। उन्होंने सभी पक्षों से हिंसा की घटनाओं को रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए बातचीत के रास्ते खुले रहने चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बॉन की मून ने कल जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें सदस्य देशों के विदेशमंत्री और अन्य प्रमुख लोग हिस्सा ले रहे हैं।
और भी
सोनिया के महिमामंडन पर नोंकझोंक
आयोग ने दिए कर्नाटक में चुनाव के संकेत
युद्धबंदियों के परिजनों को बँधी आस
धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर
35 साल बाद भारत पहुँचे कश्मीर
फिल्म जोधा-अकबर से रोक हटाई