मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आयोग ने दिए कर्नाटक में चुनाव के संकेत
कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 28 मई से पूर्व कराने के संकेत देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने मंगलवार को यहाँ कहा कि चुनाव आयोग इस मामले में जल्दी ही निर्णय ले लेगा।

अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची और संसदीय तथा विधानसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन के बारे में दिनभर चली बैठक के बाद गोपालस्वामी ने यहाँ पत्रकारों से कहा कि वह राज्य में मतदाता सूची जैसी सभी चुनाव संबंधी तैयारियों से संतुष्ट हैं।

इस दौरान सभी प्रमुख दलों ने उन्हें शीघ्र चुनाव कराने के बारे में ज्ञापन सौंपा, जबकि बहुजन समाज पार्टी तथा वामपंथी दलों ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, इसलिए वह जल्दी चुनाव की तिथि घोषित नहीं करें। भारतीय जनता पार्टी तथा जनता दल युनाइटेड ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के छह माह पूरा होने से पहले 28 मई तक राज्य में चुनाव करा लिए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव कराने के बारे में जल्दी ही बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 28 मई तक चुनाव कराने के बारे में फैसला लेने के लिए अभी पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग दस मार्च तक मतदाता सूची तैयार कर देगा, जबकि नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची 20 मार्च तक तैयार हो जाएगी।
और भी
युद्धबंदियों के परिजनों को बँधी आस
धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर
35 साल बाद भारत पहुँचे कश्मीर
फिल्म जोधा-अकबर से रोक हटाई
सात घंटे तक जूझते रहे विमान यात्री
'किडनी कुमार' ने 250 से 300 ऑपरेशन किए