राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलियाई एयर लाइन के एक विमान के उतरने के बाद उसमें सवार लगभग 400 यात्रियों को दो दिन तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिंगापुर लंदन क्वांटास विमान के यात्रियों को लगभग सात घंटे तक विमान में ही बैठे रहना पड़ा, क्योंकि एयर लाइन के अधिकारी यात्रियों को होटलों में ठहराने के लिए भारतीय अधिकारियों से अनुमति लेने के काम में लगे थे।
विमान को इसके एक इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली की ओर रुख करना पड़ा था। एयर लाइन द्वारा कल एक अन्य विमान का इंतजाम कर लेने के बाद यात्री अपने गंतव्यों को रवाना हो गए।
|