मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'किडनी कुमार' ने 250 से 300 ऑपरेशन किए
किडनी रैकेट के कथित मुख्य सरगना अमित कुमार ने दावा किया कि उसने 250 से 300 ऑपरेशन किए और उसे अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है।

कुमार ने कहा कि देश में मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम इतना कठोर था कि लोग मर जाते थे, क्योंकि कोई उनकी देखभाल नहीं करता था। कुमार ने दावा किया कि उसने करीब 250 से 300 लोगों की जान बचाई।

पिछले महीने नेपाल में गिरफ्तार किए गए कुमार ने इंडिया टीवी से कहा कि मैंने किसी की किडनी नहीं चुराई। यह इच्छानुसार अंगदान था और हमने ऑपरेशन करने में भूमिका निभाई।

चैनल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अमित ने कहा कि उसके मरीजों ने खुद अंगदाताओं की जुगाड़ की।

यह पूछे जाने पर कि इन ऑपरेशनों के जरिये उसने कितना धन कमाया तो उसने कहा कि मैंने सिर्फ अपना शुल्क लिया। जो कुछ भी मैंने कमाया उसके लिए मैंने आयकर का भुगतान किया है।
और भी
'इंडिया शाइनिंग' से नुकसान हुआ-आडवाणी
सदन बना तमाशे की जगह-सोमनाथ
जोधा-अकबर पर मंगलवार को सुनवाई
तीन साल में 3000 किसानों ने खुदकुशी की
हाइड एक्ट का करार पर असर नहीं-प्रणब
टीआरएस सांसदों का लोकसभा से इस्तीफा