मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टीआरएस सांसदों का लोकसभा से इस्तीफा
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता के चंद्रशेखर राव तथा उनके दल के तीन अन्य सदस्यों ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर तेलंगाना की जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए सोमवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

सदन में आज कार्यवाही शुरू होते ही गढ़वाल सीट से निर्वाचित लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) तेजपालसिंह रावत को सदस्यता की शपथ दिलाए जाने के तुरंत बाद टीआरएस के चारों सांसद अपने-अपने स्थान पर खड़े हो गए। चारों एक वेशभूषा मे थे और गले में गुलाबी दुशाला डाले हुए थे।

राव तथा उनके साथी कुछ समय तो अपनी सीटों से ही अपनी बात कहने की कोशिश करते रहे, लेकिन बाद ही वे अध्यक्ष के आसन के समक्ष आ खड़े हुए और संप्रग सरकार पर पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की पेशकश करने लगे।
और भी
विवाह की उम्र 18 वर्ष करने की सिफारिश
कर्ज माफी से नुकसान नहीं-चिदंबरम
सोनिया की विपक्षी सांसदों को सलाह
व्यायाम करें थकान मिटाएँ
लड़की की तरह पला था गोड़से
हमलावर शिक्षक की बर्खास्तगी सही-कोर्ट