यदि आपको अक्सर थकान की शिकायत रहती है तो यह खबर आप ही के लिए है। नियमित रूप से व्यायाम करके आप अपनी थकान से मुकाबला कर सकते हैं और उसे मात दे सकते हैं।
व्यायाम से न केवल आपकी ऊर्जा का स्तर 20 फीसदी तक बढ़ जाता है, बल्कि थकान के चिह्नों में भी 65 फीसदी तक गिरावट आ जाती है।
यह निष्कर्ष जार्जिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत किया है। उनका मानना है कि बेहद थकाऊ और ऊबाऊ जीवन शैली वालों के लिए व्यायाम बेहद फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं व्यायाम उनकी जीवन शैली में बदलाव लाने में सक्षम है।
|