मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हमलावर शिक्षक की बर्खास्तगी सही-कोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने एक शिक्षक को अपने ही संस्थान के प्रधानाध्यापक पर हमला करने के आरोप में बर्खास्त किए जाने के फैसले को बरकरार रखा है।

न्यायमूर्ति एचके सेमा तथा मार्कंडेय काटजू की खंडपीठ ने कहा एक अध्यापक को समाज में एक आदर्श की भूमिका निभानी चाहिए, जो व्यक्ति संस्थान के प्रधानाध्यापक पर हमला करता है वह हमारी राय में अध्यापक होने के योग्य नहीं है। वह गुंडे की तरह है।

इस मामले में सतबीरसिंह माहला सूरतगढ़ के एक केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाता था। उसने फरवरी 1999 में स्कूल के प्रिंसिपल हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

स्कूल प्रशासन ने एक जाँच अधिकारी नियुक्त किया जिसने माहला को दोषी पाया और उसे एक मई 2000 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
और भी
एटमी करार की जानकारी संसद को
'वेतन वृद्धि का अतिरिक्त बोझ सह लेंगे'
आतंकवादियों की हरकतों पर शोध
...तो हो सकता है विवाह खारिज
छद्‍म विज्ञापनों के खिलाफ याचिका वापस
राज ठाकरे राष्ट्रविरोधी हैं-कांग्रेस