आयकर के स्लैब में परिवर्तन करके आयकर दाताओं को राहत देने वाले वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि अगर राजस्व वृद्धि में तेजी बनी रहती है तो अगला कदम अधिभार समाप्ति का होगा।
चिदंबरम ने टीवी चैनल को कहा कि पिछली बार 1997 में कर के दर तय किए गए थे। इस बार हमने कर स्लैबों को तय किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये कर स्लैब काफी समय तक बने रहेंगे। हम सामान्य कर दरें लागू की है और उपयुक्त कर स्लैब तय किया है।
दस लाख रुपए से अधिक आय वाले व्यक्ति और निगमित क्षेत्र 10 प्रतिशत की दर से अधिभार की अदायगी करते हैं तथा निगमित घरानों की जोरदार माँग रही है कि अधिभार को समाप्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर राजस्व में तेजी बरकरार रहती है तो मुझे पूरा विश्वास है कि अगला वित्तमंत्री जिसके बारे में मैं आश्वस्त हूँ कि वह कांग्रेस पार्टी का होगा वह अधिभार हटाना शुरू करेगा। मेरा सोचना है कि अधिभार समाप्त होना चाहिए। बेशक दो चरण में हो अथवा चार चरण में। न सत्यम्, न शिवम्, न सुंदरम्
|