मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एटमी करार पर बातचीत नहीं की-सिन्हा
पूर्व विदेशमंत्री यशवंत सिन्हा ने इस बात का खंडन किया है कि राजग सरकार के साथ असैन्य परमाणु सहयोग समझौता (123 समझौता) पर बातचीत कर रही थी।

सिन्हा ने शनिवार को एक बयान मे अमेरिका के पूर्व सहायक विदेशमंत्री स्ट्रोव टालबोट के इस कथन का खंडन किया कि राजग सरकार अपने कार्यकाल में अमेरिका के साथ 123 समझौता करना चाहती थी।

राजग सरकार के अंतिम दो वर्षों में विदेशमंत्री रहे, सिन्हा ने कहा कि हम अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु सहयोग के सुरक्षा पहलुओं पर विचार कर रहे थे। हमारी मंशा वर्तमान मनमोहन सरकार की तरह अमेरिका के साथ 123 समझौता करने की नहीं थी।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार के कार्यकाल में भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग के अगले चरण के बारे में दोनों देश बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजग सरकार परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के सामने कभी नहीं झुकी जैसा कि वर्तमान सरकार कर रही है।
और भी
आईजी के खिलाफ कार्रवाई की इजाजत
सोनिया के भाषण पर विवाद
...तो संजय की शादी गैर कानूनी
कोलकाता-ढाका ट्रेन 14 अप्रैल से
किसानों का सोनिया के प्रति आभार
सेतुसमुद्रम पर केन्द्र का हलफनामा