मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
...तो संजय की शादी गैर कानूनी
बॉलीवुड के सितारे संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने अगर 11 फरवरी को हुए विवाह से पहले अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया था तो हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका विवाह गैर कानूनी हो सकता है।

प्रख्यात वकील मृणालिनी देशमुख ने बताया हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार अगर विवाह के दौरान जोड़ा हिंदू है तब ही उनका विवाह कानूनी होगा।

देशमुख ने बताया संजय और मान्यता ने हालाँकि साउथ गोवा के पंजीयन अधिकारियों के समक्ष संयुक्त घोषणा-पत्र पेश कर अपने विवाह की घोषणा को वापस लेने की माँग की है। अगर हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार उनका विवाह हुआ है तो वह पति-पत्नी होंगे।

लेकिन अगर मान्यता ने विवाह के पूर्व धर्म परिवर्तन नहीं किया है तो उनका विवाह रद्द करने के लिए चुनौती दी जा सकती है क्योंकि यह विवाह गैर कानूनी होगा।

साउथ गोवा के सैलसेट सब रजिस्ट्रार कार्यालय में संजय-मान्यता ने एक संयुक्त घोषणा-पत्र दायर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी इच्छा पुर्तगाली आचार संहिता 1897के तहत विवाह करने की नहीं है।

इससे पहले संजय और मान्यता ने सात फरवरी कोसैलसेट सब रजिस्ट्रार चंद्रकांत पिसर्लेकर के समक्ष घोषणा-पत्र दायर किया था। बाद यह घोषणा-पत्र जालसाजी के आरोपों के चलते विवादों में घिर गया। घोषणा-पत्र की पुष्टि 90 दिन के अंदर की जानी थी।
और भी
कोलकाता-ढाका ट्रेन 14 अप्रैल से
किसानों का सोनिया के प्रति आभार
सेतुसमुद्रम पर केन्द्र का हलफनामा
यूसुफ मेमन को अंतरिम जमानत
शिक्षा बिना सब सूना-प्रतिभा
राव को मिला निक्की एशिया पुरस्कार