मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किसानों का सोनिया के प्रति आभार
आगामी वित्त वर्ष के आम बजट में किसानों के ऋण माफी की घोषणा के बाद भारी संख्या में कृषक शुक्रवाकांग्रेस और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी के निवास पर गए और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस नेता और सांसद सज्जन कुमार और दीपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में ये किसान वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा लोकसभा में बजट पेश करने के तुरंत बाद दस जनपथ स्थित सोनिया के निवास के बाहर एकत्र हुए। वहाँ जश्न का माहौल था और बहुत से किसान बैंडबाजे के साथ नाच गा रहे थे।

किसानों के साथ रेलवे में काम करने वाले कुछ कुली भी थे, जिन्हें इस वर्ष के रेल बजट में हुई घोषणा के अनुसार अब गैंगमैन का दर्जा प्राप्त हो गया है। किसान कतार बनाकर बारी-बारी से सोनिया के निवास के अंदर जा रहे थे, ताकि वे उन्हें ऋण माफी के लिए स्वयं अपना धन्यवाद दे सकें।

खुशी के माहौल में कुछ लोगों ने आतिशबाजी भी की। ज्यादातर किसान हरियाणा, बाहरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए थे।
और भी
सेतुसमुद्रम पर केन्द्र का हलफनामा
यूसुफ मेमन को अंतरिम जमानत
शिक्षा बिना सब सूना-प्रतिभा
राव को मिला निक्की एशिया पुरस्कार
इसरो को मिले 100 करोड़ रुपए
शहाबुद्‍दीन को सश्रम कारावास