मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इसरो को मिले 100 करोड़ रुपए
मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सौ करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

संसद में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इसरो के मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के लिए आवंटन राशि में करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

सरकार ने अंतरिक्ष विभाग के लिए 4074 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं जो पूर्व आवंटित राशि से 784 करोड़ रुपए ज्यादा हैं। वर्ष 2007-08 में विभाग को 3290 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।

सरकार ने मानव अंतरिक्ष अभियान के अलावा स्पेस रिकवरी कैप्सूल एक्सपेरिमेंट 2 के लिए दस करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह प्रयोग निकट भविष्य में शुरू किए जाने की संभावना है।
और भी
शहाबुद्‍दीन को एक साल का सश्रम कारावास
किसानों को बजट में राहत संभव
पनाग होंगे मध्य कमान के नए सेनाध्यक्ष
सूर्य के लिए उपग्रह छोड़ने की तैयारी
भारतीय बना लुफ्थांसा का डेढ़ करोड़वाँ यात्री
किसान मुद्दे पर हंगामे से संसद स्थगित