किडनी प्रत्यारोपण कांड में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीबीआई ने मामले के मुख्य आरोपी अमित कुमार के भाई जीवन राउत को गिरफ्तार कर लिया। करोड़ों रुपए के किडनी कांड में वांछित राउत 24 जनवरी को इस मामले का पर्दाफाश होने के बाद से ही फरार था। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि उसे दक्षिणी दिल्ली के लोदी गार्डन से रविवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने एक फरवरी को 36 वर्षीय राउत तथा उसके भाई के खिलाफ इंटरपोल के जरिये रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। अमित को सीबीआई ने नेपाल से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद नौ फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था।
|