मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विहिप ने किया 'जोधा अकबर' का विरोध
विश्व हिंदू परिषद नेता प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को फिल्म 'जोधा-अकबर' से कथित आपत्तिजनक दृश्य न हटाने की सूरत में राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ने की धमकी दी।

तोगड़िया ने विहिप के सेवा प्रोजेक्ट प्रमुखों के सम्मेलन के समापन के बाद बातचीत में आरोप लगाया कि फिल्म में जानबूझकर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया है और किसी को इतिहास से खिलवाड़ करने और हिंदू समुदाय के अपमान की अनुमति नहीं दी जा सकती।

तोगाड़िया ने कहा कि क्षत्रिय समाज के फिल्म के विरोध में किये जा रहे आंदोलन को विहिप का पूरा समर्थन है। उल्लेखनीय है कि आशुतोष गोवारीकर निर्देशित तथा ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय अभिनीत 'जोधा-अकबर' शुक्रवार को ही प्रदर्शित हुई है।
और भी
भ्रम फैला रहे हैं वामपंथी-दासमुंशी
अनुष्का शंकर अब भारत में रहेंगी
पहली स्कोर्पियन पनडुब्बी 2012 में
किडनी व्यापार का ऑनलाइन नेटवर्क
हृदय रोगों में जड़ी-बूटियाँ कारगर
'किडनी प्रत्यारोपण कानून पर्याप्त'