मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लालू का बयान भड़काऊ-अमरसिंह
समाजवादी पार्टी ने मुंबई में छठ पूजा करने के रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव के बयान की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि यह भड़काने वाला है।

सपा सचिव अमरसिंह ने यहाँ कहा कि लालू ने जो कहा मैं उससे सहमत नहीं हूँ। यह बात उन्होंने राजद प्रमुख के उस बयान की ध्यान दिलाने पर कही, जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा था कि वह महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के आवास के सामने छठ पूजा करेंगे।

सिंह ने कहा कि छठ पूजा सूर्य के समक्ष की जाती है। आज वह इसे राज ठाकरे के घर के सामने करने की बात कर रहे हैं, कल वह इसे उनके शयनकक्ष में करने की बात कहेंगे। हम इस तरह की भड़काऊ टिप्पणियों के खिलाफ हैं।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में सपा नेता के बारे में छपी टिप्पणी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सामना मुझे बच्चन परिवार का हनुमान कहता है। भगवान को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि वे मुझे रावण नहीं कह रहे हैं।

सामना में अमरसिंह को सलाह दी गई थी कि वह अपनी शैली की राजनीति महाराष्ट्र के बाहर करें।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा हाल में की गई हिंसा के कारण उनकी पार्टी और स्वयं वह पीड़ित हुए हैं। इसी तरह की हिंसा की एक घटना में नासिक में पथराव के दौरान एक महाराष्ट्रिय अंबादास धारराव की मृत्यु हो गई।
और भी
गुर्दाकांड, एएसआई की शिनाख्त परेड होगी
सेतुसमुद्रम से देश को खतरा-विशेषज्ञ
पुलिस बल को हाईटेक करेंगे-पाटिल
केवल नक्सलवाद खतरा नहीं-पाटिल
पेट्रोल मूल्य वृद्वि के खिलाफ प्रदर्शन
अब टाटा ने बनाई 'लड़ाकू नैनो'