मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गुर्दाकांड : एएसआई की शिनाख्त परेड होगी
किडनी रैकेट मामले में शामिल एक ॉक्टर को छोड़ देने के लिए 19 लाख रुपए से ज्यादा रकम की अवैध वसूली करने वाले दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और उसके छह सहकर्मियों की तिहाड़ जेल में शिनाख्त परेड (टीआईपी) होगी।

दिल्ली की एक अदालत ने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर किडनी रैकेट के सरगना अमित कुमार के साथ कथित रूप से जुड़े डॉ. उपेन्द्र से अवैध वसूली करने वाले एएसआई रवींद्र कुमार सिंह की टीआईपी कराने को मंजूरी दे दी है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की याचिका मंजूर करते हुए सीबीआई को आदेश दिया कि वह आरोपी रवींद्र की शिनाख्त के लिए उपेन्द्र को 18 फरवरी को तिहाड़ जेल में पेश करे।

जाँच अधिकारी अरविंद कुमार ने अदालत को बताया कि पहचान की पुष्टि के लिए आरोपी पुलिस अधिकारी की टीआईपी जरूरी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने इंस्पेक्टर रामेश्वर खत्री को प्रशासनिक चूक के लिए निलंबित कर दिया है। वह उन सात पुलिसकर्मियों का प्रभारी था, जिन्होंने किडनी सरगनाओं से 20 लाख रुपए लिए थे।

पुलिसकर्मियों की तलाश में छापे : गुड़गाँव गुर्दाकांड के मुख्य आरोपी डॉ. अमित कुमार के सहयोगी डॉ. उपेन्द्र को रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोपी छह पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में इन पुलिसकर्मियों के मुखिया सहायक पुलिस उप निरीक्षक रवींद्र कुमार सिंह को अपराध शाखा ने कल गिरफ्तार कर 20 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे मध्य जिले के स्पेशल सेल में तैनात हवलदार देवेन्द्रसिंह एवं विजय बहादुर तथा कांस्टेबल सुरेन्द्र राठी, नरेश कुमार, कलीम बेग एवं राकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए जगह- जगह छापेमारी जारी है।
और भी
सेतुसमुद्रम से देश को खतरा-विशेषज्ञ
पुलिस बल को हाईटेक करेंगे-पाटिल
केवल नक्सलवाद खतरा नहीं-पाटिल
पेट्रोल मूल्य वृद्वि के खिलाफ प्रदर्शन
अब टाटा ने बनाई 'लड़ाकू नैनो'
शाहरुख बनाएँगे सबसे महँगी फिल्म