मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर देवीदास आमटे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि े महान संत और सच्चे गाँधीवादी थे, जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

जलगाँव यात्रा पर गईं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अपने शोक संदेश में कहा बाबा आमटे ने जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

गौरतलब है कि बाबा आमटे का शुक्रवार रात चंद्रपुर जिले में आनंदवन आश्रम में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आमटे को एक महान शख्सियत बताते हुए अपने शोक संदेश में कहा गाँधी पुरस्कार विजेता इस महान हस्ती ने कुष्ठ रोगियों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया जो इन्हें विशिष्ट स्थान प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा उन्हें बाबा आमटे के निधन का समाचार सुनकर काफी दु:ख हुआ है। उन्होंने एक सच्चे गाँधीवादी की तरह गाँधीवादी मूल्यों को बरकरार रखने के लिए कठिन परिश्रम किया। बाबा आमटे ने अपने जीवन में ही महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया।

उन्होंने कहा बाबा आमटे ने राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को एकजुट करने और गाँधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किया। उन्होंने सभी प्रकार के भेदभाव को दूर करने का प्रयास किया जो उन्हें हमारे समय के संत का दर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा यह काफी दु:ख का समय है। मैं इस घड़ी में बाबा आमटे से जुड़े सभी लोगों और प्रशंसकों के साथ हूँ। मैं देश के इस महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
और भी
समाजसेवी बाबा आमटे नहीं रहे
भारत ने चीन के विरोध का जवाब दिया
नेपाल जा सकता है सीबीआई दल
तसलीमा मामले में गृह मंत्रालय को नोटिस
स्कूली बच्चों ने पढ़ा पत्रकारिता का पाठ
आंध्र में बंदियों की रिहाई पर रोक