उच्चतम न्यायालय ने संसद पर हमला मामले के दोषी शौकत गुरू हुसैन की याचिका पर जवाब देने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है।
शौकत गुरू ने खुद को दोषी ठहराए जाने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। शौकत को संसद पर हमले के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद दस साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
न्यायमूर्ति पी पी नाओलकर की पीठ ने चार जनवरी को पुलिस को जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय पहले भी दिया था।
|