मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राज ठाकरे देशद्रोही है : लालू
राज ठाकरे को देशद्रोही करार देते हुए मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद ने राज ठाकरे और समर्थकों के खिलाफ मुम्बई में उत्तर भारतीयों को निशाना बनाने और देश को विभाजित करने के प्रयास के मद्देनजर कार्रवाई की माँग की है।

लालू प्रसाद ने आज मुम्बई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने तथा विघटनकारी तत्वों से उत्तेजित न होने को कहा।

रेल मंत्री ने राज ठाकरे द्वारा सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाने और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना समर्थकों के अभिताभ के घर पर बोतल फेंके जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। लालू प्रसाद ने कल मुम्बई में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली पर हमले की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा राज ठाकरे का बयान और उनके समर्थकों की कार्रवाई देश को बाँटने वाला और देशद्रोहपूर्ण है। बिहार और अन्य राज्यों के ट्रैक्सी चालकों को बिना किसी कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश से बड़ा नहीं हो सकता है।
और भी
वैदिक ग्रंथों में मौजूद हैं रामसेतु के प्रमाण
कांग्रेस ने किया प्रणब का बचाव
एमएफ हुसैन का मामला दिल्ली स्थानांतरित
घुसपैठियों को मार देना चाहिए-गिल
वाजपेयी पर बरसे संघ प्रमुख
पेट्रोलियम कीमतों पर फैसला इसी हफ्ते