डेनमार्क के प्रधानमंत्री एंडर्स फोग रासमुसेन भारत की छह दिवसीय सरकारी यात्रा पर सोमवार को यहाँ पहुँचे।
रासमुसेन का स्थानीय एचएएल हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी एने मेट्टे, रासमुसेन तथा उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी है।
सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान डेनमार्क के प्रधानमंत्री सूचना तकनीकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस और बायोटेक क्षेत्र की कंपनी बायोकॉन का भी दौरा करेंगे। वे छह फरवरी को दिल्ली जाएँगे। प्रधानमंत्री का आगरा का प्रसिद्ध ताजमहल देखने का भी कार्यक्रम है।
|