मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डॉ. अमित के खिलाफ रेडकॉर्नर नोटिस
इंटरपोल ने बहुचर्चित गुर्दा कांड में मुख्य आरोपी डॉ. अमित कुमार और उसके भाई के खिलाफ रेडकॉर्नर नोटिस जारी किया है। सीबीआई ने इस संबंध में इंटरपोल से अनुरोध किया था।

सूत्रों के अनुसार गुड़गाँव पुलिस ने इस मामले में छापे मारने के बाद आरोपी डॉ. अमित कुमार और डॉ. जीवन कुमार के फरार होने पर सीबीआई को इंटरपोल से रेडकॉर्नर नोटिस जारी कराने का आग्रह करने के लिए लिखा था।

समझा जाता है कि ये डॉक्टर देश छोड़कर भाग गए हैं और अगर नहीं भागे हैं तो विदेश में अपने संपर्कों के जरिये गैर कानूनी तरीके से देश छोड़कर भाग सकते हैं। पुलिस ने इन डॉक्टरों के फोटो बँटवा दिए हैं और देश के सभी हवाई अड्डों को सतर्क कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इतने बड़े गुर्दा कांड के उजागर होने तक पिछले कुछ वर्षों में डॉ. अमित कुमार अन्य सहयोगियों के साथ अवैध रूप से 500 गुर्दे बेच चुका था। पुलिस के अनुसार ये डॉक्टर प्रत्येक गुर्दे को 15 से 20 लाख रुपए में बेचते थे।

मिशन अस्पताल का इनकार : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित रामकृष्ण मिशन, सेवाश्रम, विवेकानन्द पॉल‍िक्ल‍िनिक एवं इंस्ट‍िट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने गत नवम्बर में एक ऑपरेशन के दौरान शहर के एक चार वर्षीय बच्चे का एक गुर्दा अवैध रूप से निकालने के आरोपों को खारिज किया है।

अस्पताल के निदेशक महराज कृष्णानंद स्वामी ने शुक्रवार को बताया कि बच्चे का दाहिना गुर्दा कैंसर से प्रभावित था, जिसे डॉक्टरों ने निकाल दिया। उन्होंने कहा कि बालक प्रियांशु के माता-पिता को गुर्दा निकाले जाने के बारे में बताया गया था और कैंसर प्रभावित गुर्दा उन्हें बायोप्सी के लिए सौंप दिया गया था।

बालक के माता-पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में अपना पक्ष साबित करने के लिए अस्पताल ने मीडिया के आगे सारे दस्तावेज पेश किए। अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि डॉ. आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में पाँच डॉक्टरों के दल ने गत 17 नवंबर को बालक का सफल ऑपरेशन किया था।

अलवर में डॉक्टर गिरफ्तार : राजस्थान में अलवर में रहने वाले एक सलाहकार निश्चेतक को उत्तरप्रदेश पुलिस ने कुख्यात गुर्दा प्रत्यारोपण कांड के सिलसिल में हिरासत में लिया है। उप्र पुलिस ने डॉ. केके अग्रवाल को अलवर से हिरासत में लिया है। हालाँकि वह दो-तीन दिन से अपने सुभाष नगर निवास पर दिखाई नही दे रहे थे।
और भी
हिन्दी ही होगी भविष्य की भाषा
इलेक्ट्रॉनिक कचरा बना जी का जंजाल!
क्यों बदलते हैं गिरगिट रंग?
निमोनिया से रोज 1000 बच्चों की मौत
सोनिया की मुख्‍यमं‍त्रियों को नसीहत
विकास के लिए शांति पहली शर्त-मनमोहन