मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आफिस में रोमांस तो ठीक लेकिन...
आफिस या कार्यस्थल पर प्रेम भले ही दो दिलों को करीब लाता हो लेकिन इससे काम की गुणवत्ता और गति पर प्रतिकूल असर पड़ता है। यह खुलासा एक सर्वे में किया गया है।

टीमलीज सर्विसेज की रपट 'रोमांस एट वर्कप्लेस के मुताबिक सर्वे में शामिल 56 प्रतिशत लोगों ने महसूस किया कि कार्यालय में रोमांस के कारण काम करने की गुणवत्ता और गति पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

कई कारणों से आफिस में प्यार पनपता है। लंबे समय तक आफिस में रूके रहने और साथियों के साथ निकटता के कारण अकसर प्यार हो जाता है। हालाँकि 44 प्रतिशत अधिकारियों ने महात्वाकांक्षा की वजह से प्यार पनपने की बात कही। अधिकारियों के साथ कर्मचारियों का प्रेम वेतन बढ़ाने या प्रोन्नति पाने के लिए होता है।

रपट में कहा गया कि केवल बैचलर ही नहीं, बल्कि शादीशुदा मर्द या औरतें भी प्रेम जैसी भावना के शिकार बनते हैं। निगमित क्षेत्र में करीब 34 प्रतिशत कामकाजी अधिकारी शादीशुदा साथियों के साथ रोमांस करने में कुछ गलत नहीं मानते।

भारी संख्या में कामकाजी अधिकारियों का मानना है कि कार्यालय के रोमांस में महिलाएँ बराबर की साझेदार हैं और कई मामलों में अफेयर की शुरूआत महिलाएँ करती हैं।

कुल मिलाकर सर्वे में शामिल 16 प्रतिशत लोग अपने आफिस के साथियों के साथ रोमांस में लिप्त पाए गए। सर्वे में भारत की 500 कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया। ये कंपनियाँ दिल्ली मुंबई बेंगलुरू, कोलकाता, पुणे, चंडीगढ़ और हैदराबाद में स्थित हैं।
और भी
केन्द्र और दिल्ली सरकार को नोटिस
स्मिता ठाकरे की राजनीति में दिलचस्पी
बापू को देशवासियों की श्रद्धांजलि
गाँधीजी का अंतिम अस्थि कलश विसर्जित
ठंड का प्रकोप जारी, चार छात्र बेहोश
बीएसएफ-बीडीआर के बीच गोलीबारी