मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ठंड के कारण दिल्ली में स्कूल बंद
दिल्ली सरकार ने तेज ठंड के कारण सभी प्रायमरी स्कूलों को दो फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। निजी संस्थानों के प्रायमरी स्कूल भी दो फरवरी तक बंद रहेंगे।

दिल्ली सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि राजधानी में असहनीय ठंड पड़ रही है, जिसकी वजह से अगले तीन दिन तक नर्सरी से पाँचवीं तक की कक्षाओं को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि कई अभिभावकों ने सरकार से संपर्क कर बच्चों को ठंड में होने वाली दिक्कतों का जिक्र किया था जिसके बाद यह फैसला किया गया। इस आदेश के दायरे में सभी स्कूल (निजी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त) आएँगे।

प्रवक्ता ने कहा ‍कि इस आदेश का पालन न करने पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वोत्तर राज्यों के पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने की वजह से राजधानी में कल तापमान गिरकर 2-3 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इस मौसम में कल दूसरा सबसे ठंडा दिन था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तीव्र शीतलहर जारी रहने का अनुमान जताया है।
और भी
कंधार अपहरण मामले में फैसला टला
अमेरिका से 4000 करोड़ का रक्षा सौदा
गुर्दाकांड की सीबीआई जाँच होगी
रक्षामंत्री एंटनी सर्वश्रेष्ठ मलयाली
'हे राम' नहीं थे बापू के अंतिम शब्द
अमेरिका का जासूसी उपग्रह बेलगाम